Friday, July 3, 2015

Panchanga Yoga Results (in hindi)



योग फल

 विष्कुम्भ
रूपवान, भाग्यवान, अनेक तरह के अलंकारों से पूर्ण, बुद्धिमान और पंडित होता है|
प्रीति
स्त्रियों का प्यारा, तत्व को जानने वाला, उत्साही और स्वार्थ के लिए काम करने वाला होता है|
आयुष्मान
मानी, धनवान, शेर ओ शायरी करेने वाला, बहुत वर्षों तक जीने वाला,युद्ध में विजयी होता है|
सौभाग्य
राजा का मंत्री, सब कामो में चतुर और स्त्रियों का परम स्नेही होता है|
शोभन
रूपवान, अनेक पुत्र और स्त्री वाला, सब कामो में तत्पर और युद्धभूमि में जाने के लिए सर्वदा तैयार रहता है|
अतिगंड
माता के लिए अशुभ, माता का हंता और यदि गंडमूल में भी हो तो कुल का नाश करने वाला होता है|
सुकर्म
अच्छे कर्म करने वाला, प्यार से बात करने वाला, अच्छा स्वाभाव और ममता वाला होता है|
धृति
धैर्य रखने वाला (क्षमाशील), कीर्तिमान, धनवान, भाग्यवान,सुख से संपन्न और गुणी होता है|
शूल
पथरी(शूल) के दर्द से युक्त, धर्मात्मा, सभी शास्त्रों में निष्णांत, ज्ञानी और धन उपार्जन में कुशल और यज्ञ करने वाला होता है|
गंड
अनेक कष्ट भोगने वाला, बड़े सर वाला, छोटे शरीर वाला (ज्ञानी परन्तु मेहनत करने में रूचि नही होती है|), बलवान, अधिक भोग भोगने वाला और अपनी प्रतिज्ञा का पालन करने वाला होता है|
वृद्धि
रूपवान, अनेक स्त्री पुत्र से युक्त, धनी,भोगी और बलवान होता है|
ध्रुव
दीर्घायु, सबका प्यारा, स्थिर काम करने वाला, मेहनत से शक्तिसंपन्न और स्थिर दिमाग वाला होता है|
व्याघात
सबके बारे में जानकारी रखने वाला, सभी लोग इन्हें पसंद करें| सब तरह के काम करने वाला और नाम वाला होता है|
हर्षण
भाग्यवान, जिसकी घर में चलती हो उसका प्रिय होता है, जातक ढीठ, हमेशा पैसे वाला, विद्या और शास्त्र में निपुण होता है|
वज्र
कठोर स्वाभाव, भारी हाथ, विद्या और कुश्ती में निपुण, धन धान्य से युक्त, पराक्रमी और काम की बात जानने वाला होता है|
सिद्धि
सर्व सिद्धियो से युक्त, दान देने वाला और भोग करने वाला होता है| सुखी संपन्न होता है, कान्तिमान,रोने वाला रोगी होता है|
व्यतीपात
ऐसे व्यक्ति के जीने की संभावना कम होती है अर्थात एक बार जीवन में मौत का सामना होता है, और यदि जीवित रह जाए तो अति उत्तम जीवन भोगता है|
वरियान
शारीरिक रूप से बली, चित्र और कला में उत्तम, शास्त्रों को पढ़ने वाला, गान और नृत्य में कुशल होता है|
परिघ
कुल की उन्नति करने वाला, शास्त्रों को जानने वाला, सुन्दर काव्य रचने वाला, वक्ता, दानी, भोगी, और प्रिय वाणी बोलने वाला होता है|
शिव
सबका कल्याण चाहने वाला, दूसरों की परेशानियो को हल करने वाला, बुद्धिमान होता है|
सिद्ध
दूसरों का काम पूरा करवाने वाला, मन्त्र जाप करने वाला, सुन्दर स्त्री से युक्त और सब प्रकार के ऐश्वर्य से युक्त होता है|
साध्य
मानसिक रूप से शांत, यश और सुख पाता है|काम में देरी करने वाला और सबकी हाँ में हाँ मिलाने वाला होता है|
शुभ
शुभ कार्य करने वाला होता है, धनवान और ज्ञानी, दानी और विद्वानों का पूजक होता है|
शुक्ल
सभी कलाओं से युक्त, अंदर की बात जानने वाला, कवि, पराक्रमी, धनवान और सब लोगो का प्यारा होता है|
ब्रह्मा
 विद्वानी, वेद और शास्त्रों में प्रवीण, सर्वदा प्रभु में आसक्त और सब कार्यों में कुशल होता है|
इन्द्र
राजा के सामान प्रताप शाली, अल्प आयु वाला, सुखी, भोगी और गुणी होता है|
वैधृति
ऊर्जा की कमी, भूख से पीड़ित होता है| मित्र बहुत होते है पर उसे सच्चे दोस्त नही मिलते है|

No comments:

Post a Comment